Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंडः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज

उत्तराखंडः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज प्रदेश पार्टी कार्यालय में होगा। प्रदेश चुनाव अधिकारी बलवंत सिंह भौर्याल ने बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चैहान और केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल देहरादून पहुंच गए हैं। चर्चा है कि वे नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम का लिफाफा साथ लेकर आए हैं।

इधर, पार्टी के सियासी हलकों में गर्म चर्चाओं में वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत का नाम सबसे आगे चल रहा है। क्षेत्रीय व जातीय समीकरण भगत के पक्ष में माने जा रहे हैं। इस बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा के भाई कैलाश शर्मा का नाम भी अचानक चर्चा में आ गया।

पार्टी के एक खेमे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शर्मा के लिए दौड़ से बाहर हुए दो बड़े नेता लॉबिंग कर रहे हैं। लेकिन उनकी पैरवी कितनी कारगर हो पाएगी, ये बृहस्पतिवार को चुनाव के दौरान साफ हो जाएगा। आरएसएस पृष्ठभूमि के हिसाब से कैलाश पंत, कैलाश जोशी के नाम भी चर्चाओं में रहे हैं।

केंद्रीय पर्यवेक्षक नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का लिफाफा साथ लेकर आएंगे
विधायक पुष्कर सिंह धामी और बलराज पासी भी दौड़ से बाहर नहीं माने जा रहे हैं। इधर, पार्टी के एक बड़े वर्ग का मानना है कि संगठन की कमान किस नेता को सौंपनी है, इसे केंद्रीय नेतृत्व पहले ही तय कर चुका है। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा अब औपचारिकता भर है। उनका कहना है कि केंद्रीय पर्यवेक्षक नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का लिफाफा साथ लेकर आएंगे और अध्यक्ष की घोषणा कर देंगे।

सर्वसम्मति से बनेगा अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से होने की पूरी संभावनाएं हैं। चुनाव के लिए प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक बैठक बुलाई है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन के मुताबिक, बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश परिषद के सदस्य, भाग लेंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रदेश चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारी की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments