Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः मैदानी इलाकों में अगले एक हफ्ते साफ रहेगा मौसम, पहाड़ी इलाकों...

उत्तराखंडः मैदानी इलाकों में अगले एक हफ्ते साफ रहेगा मौसम, पहाड़ी इलाकों में बूंदाबांदी के आसार

देहरादून। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले एक हफ्ते के दौरान धूप खिली रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र ने अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। हालांकि शाम के समय कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं।

राज्य के लोगों को अगले कुछ दिन तेज बारिश और बर्फबारी से राहत मिल सकती है। कुछ चुनिंदा इलाकों को छोड़कर ज्यादातर में मौसम साफ ही रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के 2300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में भी हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल तेज बारिश और भारी बर्फबारी का अनुमान नहीं है। अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में ही बारिश व बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून और आसपास के इलाकों में ज्यादातर दिन धूप खिली रहेगी। कुछ समय के लिए बादल छाने और बारिश होने का अनुमान है।

गौरीकुंड हाईवे आवाजाही के लिए खुला
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग गौरीकुंड बाजार से एक किमी पहले चट्टान टूटने से अवरुद्ध हो गया था। सुबह इसे खोल दिया गया है। बारिश के कारण मार्ग पहले से संवेदनशील बना हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments