Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः राज्य के कई इलाकों में बारिश, पांच जिलों में दिखेगा सबसे...

उत्तराखंडः राज्य के कई इलाकों में बारिश, पांच जिलों में दिखेगा सबसे ज्यादा असर

देहरादून। दक्षिण-पश्चिमी मानसून बुधवार को राज्य के सभी हिस्सों में पहुंच गया। मानसून पहुंचने के बाद आज राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। विशेषकर पांच जिलों में सबसे ज्यादा असर दिखेगा, जहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को मानसून ने राज्य के सभी छूटे हुए हिस्सों को कवर कर लिया। इससे पहले मंगलवार को मानसून राज्य के बड़े हिस्से में पहुंच गया। 

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments