Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः लगातार मामले आने से एम्स स्टाफ में मचा हड़कंप, कुल 61...

उत्तराखंडः लगातार मामले आने से एम्स स्टाफ में मचा हड़कंप, कुल 61 कोरोना संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया। प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 61 पहुंच गई है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में कार्यरत एक मरीज की तीमारदार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने मरीज की तीमारदार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। इसके साथ ही एम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

चंडीगढ़ से करीब 11 सौ से अधिक लोग ऋषिकेश पहुंचे
सोमवार देर रात 2रू00 बजे के आसपास चंडीगढ़ से करीब 11 सौ से अधिक लोग ऋषिकेश पहुंचे। यहां से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सभी लोग टिहरी के रहने वाले थे, जो लोग यहां पहुंचे उनमें बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और दूधमुहे बच्चे तक शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग करने के बाद ही इन्हें भेजा। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments