Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः 16 जनवरी को होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव, 15 को...

उत्तराखंडः 16 जनवरी को होगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव, 15 को जारी होगी अधिसूचना

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को होगा। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव कराए जाने को लेकर प्रदेश संगठन को निर्देश जारी कर दिए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसी दिन केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चैहान और केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेधवाल देहरादून पहुंचेंगे। उनकी देखरेख में नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।

भट्ट ने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष को वे अपना पूरा सहयोग देंगे। इस संबंध में अपनी इच्छा से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उन्होंने अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने सांसद के दायित्व से संतुष्ट हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए अधिक से अधिक कार्य करना चाहते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर महीने में होना था। लेकिन नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जनजागरण अभियान के चलते पार्टी ने चुनाव टाल दिए। इस बीच केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष के पैनल को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक में संभावित दावेदारों के नामों पर विचार हुआ था। पैनल के नाम केंद्रीय नेतृत्व भेज दिए गए थे।

कुमाऊं से ब्राह्मण नेता को मिल सकती है कमान

प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति होने के आसार हैं। पार्टी क्षेत्रीय और जातीय समीकरण के आधार पर नया कप्तान चुनेगी। वर्तमान में प्रदेश सरकार की बागडोर त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथों में है। रावत गढ़वाल से हैं और क्षत्रिय हैं।

अब संगठन की कमान कुमाऊं से ब्राह्मण नेता के हाथों सौंपने की संभावना है। इस आधार पर सांसद व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बंशीधर भगत, कैलाश जोशी, केदार जोशी और कैलाश पंत के नाम चर्चा में हैं। लेकिन अजय भट्ट अपने संसदीय क्षेत्र में अधिक से अधिक समय देना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments