Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः 15 जून को होगी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वर्चुअल...

उत्तराखंडः 15 जून को होगी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वर्चुअल रैली, तैयारी में जुटी भाजपा

देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल रैली 15 जून होगी। यह रैली गढ़वाल संभाग के लिए रखी गई है। भाजपा रैली की तैयारी में जुट गई है। राजनाथ सिंह दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से संबोधन करेंगे। उन्हें सुनने के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री व प्रदेश महामंत्री संगठन भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू दिल्ली कार्यालय में होंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूरा होने पर उत्तराखंड में होने वाली यह दूसरी वर्चुअल रैली होगी। इससे पूर्व केंद्रीय कपड़ा, महिला व बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी कुमाऊं संभाग के लिए वर्चुअल रैली कर चुकी हैं। उनकी रैली को करीब 80 हजार लोगों ने सुना।

हालांकि पार्टी ने एक लाख का लक्ष्य तय किया था। इसी तरह राजनाथ की रैली के लिए पार्टी ने डेढ़ लाख का लक्ष्य बनाया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. देवेन्द्र भसीन ने बताया कि 15 जून को प्रस्तावित वर्चुअल रैली मुख्यतः गढ़वाल मंडल के लिए है सुबह 11 बजे शुरू होगी।

इस रैली में प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू दिल्ली कार्यालय से जुड़ेंगे। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत , मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, अन्य पदाधिकारी आदि भाजपा प्रदेश कार्यालय देहरादून से इसमें भाग लेंगे। रैली के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भाजपा कार्यकर्ताओं व जन सामान्य से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में रैली से जुड़े और राजनाथ सिंह व अन्य नेताओं के विचार सुने।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments