Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तीन परीक्षाएं ऑनलाइन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तीन परीक्षाएं ऑनलाइन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहली बार कोविड-19 के चलते ऑनलाइन परीक्षाएं कराने जा रहा है। आयोग की यह तीन परीक्षाएं 19 से 23 दिसंबर के बीच अलग-अलग पालियों में आयोजित कराई जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए जल्द ही प्रवेशपत्र जारी होने वाले हैं।आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि 19 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 की परीक्षा होगी। इसी दिन दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक कनिष्ठ अभियंता सिविल की परीक्षा होगी।20 दिसंबर को पहली पाली में कनिष्ठ अभियंता सिविल और दूसरी पाली में भी कनिष्ठ अभियंता सिविल की परीक्षा होगी। 21 दिसंबर से 23 दिसंबर तक रोजाना दोनों पालियों में पशुधन प्रसार अधिकारी की ऑनलाइन परीक्षा होगी। पशुधन प्रसार अधिकारी के लिए छह पालियों की परीक्षाएं होंगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments