Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड आने के लिये ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य। 

उत्तराखंड आने के लिये ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य। 

उत्तराखंड में कोरोना की रफ़्तार एक बार फिर तेज़ होने लगी है। प्रतिदिन प्रदेश में 500 के क़रीब कोरोना के मरीज आ रहे हैं ऐसे में बॉर्डर पर टेस्टिंग शुरू की गई है इसके साथ ही उत्तराखंड आने से पहले सभी लोगों को स्मार्ट सिटी देहरादून के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना भी अनिवार्य है। बॉर्डर्स पर चेकिंग के दौरान ऐसे लोग जिनमें स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगता है की कोविड होने की चांसेज़ हो सकते हैं उनका टेस्ट कराया जा रहा है इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआरसे आने वाले लोगों पर टेस्टिंग का फोकस ज़्यादा रखा गया है जिसका कारण है दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले। ज़िलाधिकारी देहरादून आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया की एंटिजन टेस्टिंग की उन लोगों पर फोकस रखा गया है जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं, इलाज करवाकर आ रहे हैं या फिर थर्मल स्क्रिनिंग के दौरान जिन पर लक्षण प्रतीत हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments