Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड आने वाले लोग बॉर्डर पर भी कर सकेंगे आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्‍ट

उत्तराखंड आने वाले लोग बॉर्डर पर भी कर सकेंगे आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्‍ट

देहरादून। अब उत्‍तराखंड आने वाले सभी लोग बॉर्डर पर भी आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्‍ट कर सकेंगे। इस संबंध में आज गाइडलाइन भी जारी कर दी गई।

गौरतबल है कि शासन ने अब लक्षण रहित कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को भी होम आइसोलेशन की अनुमति प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार ने गत एक सितंबर को कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व 10 साल से कम उम्र के बच्चों को होम आइसोलेशन की सुविधा दे दी गई थी।

अब होम आइसोलेशन का दायरा बढ़ा दिया गया है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि अब कोरोना संक्रमित बिना लक्षण वाली ऐसी गर्भवती महिलाओं को भी होम आइसोलेशन की अनुमति दे दी गई है, जिन्हें जिन्हें कोई बीमारी नहीं है। साथ ही ऐसी लक्षण रहित कोरोना संक्रमित महिलाएं, जिन्होंने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है और वे दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं, उन्हें भी होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments