Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधउत्तराखंड एसटीएफ ने बिहार के नवादा में दी दबिश, दो साइबर ठगों...

उत्तराखंड एसटीएफ ने बिहार के नवादा में दी दबिश, दो साइबर ठगों को धर-दबोचा, ऐसे करते थे ठगी

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बिहार के नवादा में दबिश देकर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि शातिरों ने इलेक्ट्रानिक स्कूटी दिलाने के नाम पर देहरादून निवासी एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। आरोपितों की पहचान रूपेश कुमार और संदीप कुमार निवासी नबादा बिहार के रूप में हुई है। साइबर ठगों का बिहार से कलकत्ता तक नेटवर्क है। उनके पास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन, सिम कार्ड्स,चेक बुक्स, एटीएम कार्ड्स आदि की बरामदगी हुई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments