Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा दून पहुंचीं, संगठनात्मक रणनीति पर होगी अहम...

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा दून पहुंचीं, संगठनात्मक रणनीति पर होगी अहम बैठक

देहरादून। लंबे समय बाद उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचीं। उनके दौरे को प्रदेश के राजनीतिक मिजाज और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कांग्रेस मुख्यालय में पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन और आगामी संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती पर मंथन किया जाएगा। बैठक में प्रदेश भर में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन, मनरेगा योजना को समाप्त करने के मुद्दे सहित अन्य जनहित के विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत समेत पार्टी के विधायक और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के बाद प्रदेश संगठन में जल्द ही अहम बदलाव और नई रणनीति सामने आ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments