Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड की बेटी निकिता बन गई सेना में अधिकारी , आज पहनी...

उत्तराखंड की बेटी निकिता बन गई सेना में अधिकारी , आज पहनी अधिकारी की वर्दी , कंधे पर चमके सितारे , सीएम तीरथ ने भी किया सलाम

कश्मीर के पुलवामा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका ढौंडियाल, भारतीय सेना की अधिकारी बन गई हैं जी हाँ नितिका ढौंडियाल, सेना में लेफ्टिनेंट बन गयी है आज 29 मई को आधिकारिक रूप से सेना की वर्दी पहनकर सेना में शामिल हो गई हैं। आपको बता दे कि 18 फरवरी 2019 को एक सैन्य अभियान में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नीतिका ढौंडियाल ने कुछ दिनों बाद ही सेना में शामिल होने का मन बना लिया था।उस दौरान नीतिका, नोएडा में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थी,जिसे छोड़कर नितिका ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वुमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी, जिसे वो पिछले साल पास कर चुकी थी।और फिर उन्होंने स्क्रीनिंग टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्राउंड टेस्ट, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट पास में पास होने के बाद, मार्च 2020 में मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से नितिका को कॉल लेटर आ गया था।वही आज ota में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में निकिता के कंधों पर सितारे लगा दिए गए है वही प्रदेश के सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी निकिता के अधिकारी बनने पर बधाई दी सीएम ने कहा ” पुलवामा हमले के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले, शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर विभूति शंकर ढोंढ़ीयाल जी की पत्नी श्रीमति नीतिका जी का सेना में भर्ती होना न केवल उनके वीर पति को सच्ची श्रद्धांजलि है, अपितु उत्तराखण्ड के लिए भी गौरव का क्षण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments