Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के अति दुर्गम और दूरस्थ छेत्रों में प्रधान और  ग्रामवासियों से...

उत्तराखंड के अति दुर्गम और दूरस्थ छेत्रों में प्रधान और  ग्रामवासियों से QDA से सम्पर्क स्थापित कर सीएम ने प्रणाली का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  USDMA देहरादून उत्तराखंड  कन्ट्रोल रूम से प्रदेश के  अति दुर्गम ओर दूरस्थ क्षेत्र  मलारी ( चमोली) ,गुंजी (पिथौरागढ़ ) और त्यूणी ( देहरादून) क्षेत्र के प्रधान और  ग्रामवासियों से QDA से सम्पर्क स्थापित कर प्रणाली का उत्तराखण्ड में  शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान क्षेत्र की  समस्याओं की जानकारी भी  प्राप्त की।  सभी ग्रामवासियों ने क्षेत्र को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने ओर पूर्व में सेटेलाइट फोन वितरण के लिए महोदय का धन्यवाद किया।

मलारी से मंगल सिंह राणा (प्रधान मलारी), ने  मुख्यमंत्री  से क्षेत्र में  कृषि के दौरान सिंचाई  जी समस्या से अवगत कराया और विकल्प के तोर पर नहर (कूल) को उपयुक्त बताया, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल ही इस समस्या का स्थायी समाधान एवम नहर निर्माण पर अपनी सहमति दी गई। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री  को अपने  गांव में भी आमंत्रित किया जिसे मुख्यमंत्री द्वारा सहर्ष ही स्वीकार किया गया।

मुख्यमंत्री  पिथौरागढ़ के दूरस्थ सीमांत  क्षेत्र गुंजी से भी ग्रामीणों से  जुड़े। जहां ग्रामीणों ने डिजिटल प्रणाली के शुभारम्भ पर धन्यवाद दिया साथ ही गुंजी गाँव से कुमारी लक्ष्मी गुंज्याल ने क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया जिसमे मुख्यतः नेटवर्क प्रॉब्लम, हॉस्पिटल स्टाफ की समस्या बताई गई, जिस पर मुख्यमंत्री  द्वारा गुंजी गांव के ही  स्थानीय व्यक्ति  के स्टाफ  नियुक्ति  हेतु आश्वासन दिया गया और नेटवर्क प्रॉब्लम हेतु टावर लगाने पर भी अपनी सहमति दी।

जनपद  देहरादून के दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी से भी मुख्यमंत्री ने QDA वीडियो कॉलिंग से बात की। स्थानीय निवासियों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निराकरण हेतु आश्वासन दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments