Saturday, March 7, 2026
Homeअल्मोड़ाउत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में सुबह  से बारिश जारी, चकराता सहित कई जगह  अच्छी...

उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में सुबह  से बारिश जारी, चकराता सहित कई जगह  अच्छी बर्फबारी

उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में शनिवार तड़के से बारिश का दौर जारी है। वहीं रुद्रप्रयाग, चमोली की ऊंची चोटियों के साथ, यमुनोत्रीधाम, औली, खरशालीगांव व चकराता के लोखंडी में अच्छी बर्फबारी हुई है। राजधानी देहरादून में भी सुबह करीब साढ़े पांच बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट आ गई है।नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में, रुद्रप्रयाग जिले के निचले इलाकों में व श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। हरिद्वार में सुबह 7:16 बजे तेज बारिश हुई। रुद्रपुर, बाजपुर में कोहरा छाया रहा। नैनीताल, बागेश्वर, डीडीहाट, भीमताल व पिथौरागढ़ में उच्च हिमालयी क्षेत्र में घने बादल छाए हुए हैं, पिथौरागढ़ में निचले इलाकों में हल्के बादल हैं, धूप निकली है। जसपुर, गरमपानी और आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है।प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिनों के दौरान तापमान में एकाएक गिरावट आ सकती है। इससे सर्दी बढ़ने की आशंका है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को सर्दी से बचाव और अतिरिक्त सावधानी बरतने का सुझाव भी दिया है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज भी कुछ इलाकों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं। राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में बारिश भी हो सकती है। रात से अगले 12 घंटों के दौरान गढ़वाल के कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा ओले और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक पहाड़ के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments