Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश का हाई अलर्ट

उत्तराखंड के आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश का हाई अलर्ट

देहरादून । उत्तराखंड आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी समेत राज्य के आठ जिलों के कुछ इलाकों में 13 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।

इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। केंद्र के संयुक्त सचिव प्रदीप जोशी की ओर से जारी पत्र में देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली के कुछ स्थानों पर तीव्र दौर के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने और कहीं- कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।

ऐसे हालातों में जनसामान्य सुरक्षा को लेकर उपाय करने को कहा गया है। जिलाधिकारियों को कहा गया है कि लोगों के आवागमन पर नियंत्रण रखें। आपदा व दुर्घटना की स्थिति पर तत्काल स्थलीय कार्रवाई करें और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दें। आपदा  प्रबंधन के सभी आईआएस प्रणाली के लिए नामित अधिकारियों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

राजस्व निरीक्षकों, ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे। सभी चौकी व थानों को भी आपदा प्रबंधन संबंधी उपकरणों व वायरलेस सहित हाई अलर्ट पर रहने को कहा  गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments