Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के इन 13 स्थानों में सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर से उड़ान होगी...

उत्तराखंड के इन 13 स्थानों में सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर से उड़ान होगी शुरू

उत्तराखंड में अब जल्द ही सिंगल इंजन हेलीकाप्टर से हेली सेवाओं की शुरुआत हो सकती है। केंद्र ने अल्मोड़ा-हल्द्वानी-पिथौरागढ़ और पंतनगर- पिथौरागढ़-पंतनगर हेली सेवा के लिए सिंगल इंजन हेलीकाप्टर को मंजूरी दे दी है। इसके बाद जल्द ही अन्य स्थानों के लिए भी सिंगल इंजन हेली सेवा के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार को उड़ान योजना के तहत प्रदेश के 13 स्थानों से हेली सेवा संचालन के लिए मंजूरी मिली हुई है। इन 13 स्थानों में से अभी तक केवल दो स्थानों पर ही हेली सेवा का संचालन शुरू हो पाया। इनमें से भी देहरादून- चिन्यालीसौड़ हेली सेवा बंद हो चुकी है। अभी केवल देहरादून-श्रीनगर-गौचर हवाई सेवा ही संचालित हो रही है। देहरादून-चिन्यालीसौड़ हवाई सेवा के बंद होने का कारण इस मार्ग पर हेली सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा सिंगल इंजन हेलीकाप्टर उपलब्ध कराना था। उड़ान योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में केवल डबल इंजन हेलीकाप्टर से ही हेली सेवा संचालित करने को मंजूरी मिली हुई है।

इन 13 स्थानों के लिए मिली है मंजूरी

अल्मोड़ा

चिन्यालीसौड़

धारचूला

गौचर

हल्द्वानी

हरिद्वार

जोशीमठ

मसूरी

नैनीताल

नई टिहरी

रामनगर

सहस्रधारा

श्रीनगर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments