Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के कई इलाकों में 23-24 नवंबर को बारिश के आसार

उत्तराखंड के कई इलाकों में 23-24 नवंबर को बारिश के आसार

देहरादून। उत्तराखंड के कई इलाकों में 23 और 24 नवंबर को फिर बारिश हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फ गिरने का भी अनुमान है। इससे दिन और रात के तापमान में कमी आ सकती है और ठंड बढ़ सकती है।

बीते रविवार और सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हुई बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में काफी कमी आ गई है। वहीं, मौसम केंद्र ने 23 और 24 नवंबर को एक बार फिर बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 और 24 नवंबर को प्रदेश के ज्यादातर अंदरूनी जिलों में बारिश होने का अनुमान है।

2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर गिर सकती है बर्फ
पहाड़ के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ भी गिर सकती है। वहीं अन्य स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है, जिससे ठंड में भी इजाफा होगा।

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अभी अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ कम है।

मंगलवार को राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री तक कम रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments