Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के कई इलाकों में कल और परसों हल्की बारिश के आसार

उत्तराखंड के कई इलाकों में कल और परसों हल्की बारिश के आसार

देहरादून। प्रदेश के कई इलाकों में 27 और 28 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं शनिवार को राजधानी देहरादून में धूप खिली रही।

मौसम केंद्र के अनुसार 27 और 28 दिसंबर को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। शनिवार को मौसम साफ रहेगा और लगभग सभी जगह सुबह से ही अच्छी धूप खिली रहेगी। 

क्रिसमस पर औली में उमड़े पर्यटक, बर्फ देखने जाना पड़ा गोरसो
क्रिसमस के मौके पर शुक्रवार को औली पर्यटकों से गुलजार रहा। औली में बर्फ कम होने पर पर्यटकों को बर्फ देखने के लिए गोरसो जाना पड़ा। पूरे दिन यहां पर्यटकों की चहलकदमी बनी रही।

औली में हर साल क्रिसमस से नए साल तक पर्यटकों की भीड़ रहती है। इस साल भी क्रिसमस पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, लेकिन इस साल कम बर्फबारी होने के कारण औली की बर्फ पिघल चुकी है। औली के ऊपर गोरसो में पड़ी बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक वहां पहुंचे।

पर्यटक दिनभर यहां बर्फ में खेलते रहे। पर्यटकों की अच्छी आमद को देखकर व्यवसायियों के चेहरे भी खिले रहे। उधर जीएमवीएन के प्रबंधक नीरज उनियाल का कहना है कि निगम के सभी होटल चार जनवरी तक फुल हैं। वहीं पर्यटन व्यवसायी संतोष कुमार ने कहा कि पर्यटक तो पहुंच रहे हैं, लेकिन इस साल बर्फ नहीं है। बर्फ होती तो पर्यटक और भी ज्यादा  तादात में पहुंचते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments