Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड के कई शहरों में 12 घंटे से बारिश जारी

उत्‍तराखंड के कई शहरों में 12 घंटे से बारिश जारी

देहरादून : उत्‍तराखंड के कई शहरों में पिछले 12 घंटे से रुक-रुककर हल्की वर्षा हो रही है। जिससे गर्मी से राहत महसूस की जा रही है। इन शहरों में देहरादून, नैनीताल, मसूरी, डोईवाला, ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की व कई पहाड़ी जनपद शामिल हैं। वहीं चारधाम यात्रा सुचारू है।

एक-दो दिन में उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है मानसून
वहीं अधिकांश पर्वतीय जनपदों के गहरे बादल छाये हैं, किसी भी समय वर्षा हो सकती है। शनिवार को सुबह करीब पांच बजे से देहरादून, मसूरी, डोईवाला आदि क्षेत्र में तेज वर्षा हुई। जिसके बाद तापमान में कमी आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक-दो दिन में उत्तराखंड में मानसून किसी भी समय दस्तक दे सकता है। पिछले 24 घंटे में देहरादून और डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों में 12.2 एवं 10.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments