Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के चार जिलों में अगले तीन दिन हो सकती है भारी...

उत्तराखंड के चार जिलों में अगले तीन दिन हो सकती है भारी बारिश

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून तीव्र बौछारों के साथ अगले सप्ताह तक विदाई ले सकता है। मौसम विभाग ने 23 और 24 सितंबर को प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, मंगलवार सुबह देहरादून समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई।

पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार सुस्त है। अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद मानसून की बारिश सामान्य से काफी कम है। हालांकि, अगले कुछ दिन कहीं-कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं में नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। जबकि, देहरादून में दिनभर धूप खिली रही। तापमान में उछाल के कारण उमस भी परेशान करती रही। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, अगले तीन दिन देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि, धारचूला और आसपास के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की संभावना बन रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments