Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश के आसार

उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश के आसार

देहरादून। चंद दिन की राहत के बाद उत्तराखंड में मौसम के तेवर फिर तल्ख होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार सात अगस्त को छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पर्वतीय जिलों में मौसम के कारण बनी दुश्वारियां लगातार बरकरार हैं। बदरीनाथ हाईवे पर 29 घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका, जबकि गौरीकुंड हाईवे भी 53 घंटे बाधित रहा। उधर, चीन सीमा को जोडने वाले मार्ग 19 दिन से बंद पड़े हैं।

बुधवार को प्रदेश के पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, देहरादून और पौड़ी में दोपहर बाद एक से दो दौर की बारिश हुई। जिससे सुबह से हो रही उमस से कुछ राहत मिली। उधर पर्वतीय जिलों में पिछले कई दिनों से बंद कुछ संपर्क मार्गों को खोल दिया गया है, जबकि अब भी छोटे-बड़े करीब 50 मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। चीन सीमा को जोडने वाले तवाघाट-घटियाबगड़-लिपुलेख मार्ग, तवाघाट-सोबला-तिदांग मार्ग पर दस दिन से आवाजाही ठप है।

मिलम-मुनस्यारी मार्ग लगातार 19वें दिन भी बंद रहा। इधर, बदरीनाथ और गौरीकुंड हाईवे पर यातायात सुचारू हो गया है। साथ ही गंगोत्री मार्ग पर भी पांच घंटे की मशक्कत के बाद आवाजाही शुरू हो गई है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कौडियाला के पास भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि शुक्रवार से मानसून के फिर रफ्तार पकड़ने की आशंका है। पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून और पौड़ी में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर——————अधिकतम—————न्यूनतम

देहरादून—————-34.3——————–26.1
मसूरी——————24.3——————–19.0
टिहरी——————26.2——————–18.2
उत्तरकाशी————27.1——————–18.8
हरिद्वार—————36.4——————-26.4
जोशीमठ————–26.2——————–17.5
पिथौरागढ़————-28.8——————-19.0
अल्मोड़ा—————30.2——————-20.3
मुक्तेश्वर————–22.0——————16.4
नैनीताल—————23.6——————18.4
चंपावत—————-29.6——————18.8
ऊधमसिंह नगर——34.6——————26.8

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments