Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के तीन जिलों में शनिवार और रविवार को रहेगा लॉकडाउन

उत्तराखंड के तीन जिलों में शनिवार और रविवार को रहेगा लॉकडाउन

देहरादून। प्रदेश के तीन मैदानी जिलों हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में इस हफ्ते भी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन जारी रहेगा। जबकि देहरादून को लेकर आज स्थिति साफ होगी।

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीते हफ्ते सीएम के निर्देश पर इन चारों जिलों में लॉकडाउन रखा गया था। उस वक्त यह व्यवस्था केवल एक हफ्ते के लिए लागू की गई थी।
कहा गया था कि अगले हफ्ते की स्थिति समीक्षा करने के बाद साफ होगी। जिसके बाद इस हफ्ते इन चारों जिलों में लॉकडाउन को लेकर शासन ने जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी।

सभी डीएम से रिपोर्ट मांगी
गुुरुवार को चार में से तीन जिलों हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में जिलाधिकारी की ओर से इस बार भी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रखने का फैसला ले लिया गया। 

जबकि देहरादून जिले में गुरुवार रात तक जिला प्रशासन की ओर से स्थिति साफ नहीं हो पाई थी, लेकिन माना जा रहा है कि लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए दून जिला प्रशासन भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में ही रहेगा।

ऐसी स्थितियों में ये ही माना जा रहा है कि इन चारों मैदानी जिलों में इस बार भी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू रहेगा। 

सभी डीएम से रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद शनिवार और रविवार को लॉकडाउन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। 
– उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव, उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments