Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। एक सप्ताह से हो रही बारिश के कारण प्रदेश में सौ से ज्यादा सपंर्क मार्ग बंद हैं। टिहरी जिले में गंगोत्री हाईवे पर 31 घंटे बाद यातायात शुरू हो पाया। चमोली में बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी पहाडिय़ां दरकने से सफर चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। हालांकि सोमवार को यहां आवागमन सुचारु रहा। कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भी यही स्थिति बनी हुई है। चीन सीमा को जोड़ने वाले मार्ग अब तक नहीं खोले जा सके हैं।

चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के पास लामबगड़ और पागलनाला स्लाइडिंग जोन प्रशासन ने एसडीआरएफ के साथ ही सीमा सड़क संगठन की टीम को तैनात किया हुआ है। यहां बार-बार पहाड़ दरकने से हाईवे पर मलबा आ रहा है। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा के पास भी पहाड़ से लगातार मलबा गिर रहा है। सोमवार को भी यहां पर तीन घंटे यातायात बाधित रहा।

तीन जिलों में रेड अलर्ट

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। वहीं नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट है। उन्होंने बताया कि मौसम का मिजाज गुरुवार तक इसी तरह का रहेगा।

विभिन्न शहरों में तापमान

  • शहर——–अधि.——–न्यून.
  • देहरादून—–30.7——–25.0
  • उत्तरकाशी–23.1——–19.1
  • मसूरी——–21.1——–17.3
  • टिहरी——–21.2——–18.8
  • हरिद्वार—–32.4——–28.2
  • जोशीमठ—–20.2——–17.5
  • पिथौरागढ़—-26.9——–19.8
  • अल्मोड़ा——-24.5——–19.4
  • मुक्तेश्वर——19.8——–15.9
  • नैनीताल——–21.2——–18.0
  • यूएसनगर——-31.1——–26.0
  • चम्पावत——–25.4——–20.3
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments