Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के तीन जिलों में स्कूल बंद, राजधानी दून में रात्रि कर्फ्यू

उत्तराखंड के तीन जिलों में स्कूल बंद, राजधानी दून में रात्रि कर्फ्यू

देहरादून। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश मंत्रिमंडल ने देहरादून शहर में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

कैबिनेट ने देहरादून में कालसी और चकराता को छोड़कर, पूरे हरिद्वार जिले, नैनीताल नगरपालिका और हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कक्षा एक से 11वीं तक के सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया है।

10वीं व 12वीं के लिए यह फैसला लागू नहीं होगा। मंत्रिमंडल ने त्रिवेंद्र सरकार के गैरसैंण को मंडल बनाने का फैसला भी स्थगित कर दिया है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 20 प्रस्ताव थे। दो प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपने स्तर पर निर्णय लिया। एक प्रस्ताव स्थगित हुआ। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री कैबिनेट में नहीं थे। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments