Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में आज हल्की बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के तीन पर्वतीय जिलों में आज हल्की बर्फबारी के आसार

देहरादून। तीन पर्वतीय जिलों में बुधवार को मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। बताया कि देहरादून में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

तिथि            अधिकतम    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) 
23 फरवरी      27.8               13.4
22 फरवरी      27.9               12.5
21 फरवरी      26.6               11.8
20 फरवरी      26.6               10.6
19 फरवरी      26.6               10.1
18 फरवरी     26.2                10  

मौसम खराब होने की सूचना पर चमोली प्रशासन अलर्ट
बुधवार को मौसम खराब होने की पूर्व सूचना पर चमोली जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। यहां ऋषिगंगा पर बनी झील पर लगातार नजर रखी जा रही है। आईटीबीपी, एनडीआरएफ, नेवी और वैज्ञानिकों की टीम यहां की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। 

ऋषिगंगा में आई आपदा के बाद से लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है, लेकिन ऋषिगंगा पर बनी झील और मौसम खराब की सूचना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। झील पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं रैणी गांव में अलार्म सिस्टम लगाया गया है, जो पानी का स्तर बढ़ने पर बजना शुरू हो जाएगा।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि झील में एक टीम कार्य कर रही है। यह टीम वहीं पर कैंप किए हुए है। वहां की सूचना एकत्रित करने के लिए एंटीना भी लगाया गया है, जिससे वहां की हर अपडेट मिलती रहे। साथ ही मौसम को देखते हुए सभी को अलर्ट कर दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments