Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी थोड़ी देर में लेंगे शपथ, कौशिक...

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी थोड़ी देर में लेंगे शपथ, कौशिक बोले- मंत्रिमंडल के सदस्य भी आज ही लेंगे शपथ

देहरादून। उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में आज खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। धामी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे या नहीं इसको लेकर अभी असमंजस है। इसे विधायकों की नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा सकता है। बता दें, इससे पहले शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने पार्टी नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की और उन्हें सरकार बनाने संबंधी प्रस्ताव सौंपा। धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे।

आज ही लेंगे सभी मंत्रीगण शपथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री और सभी मंत्रीगण आज ही शपथ लेंगें। उन्होंने साफ किया कि कहीं कोई भी नाराज नहीं है। कौशिक ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर बैठकें हुईं।

विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री के विवेकाधिकार का मामला है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments