Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड के नौ जिलों में कुछ स्थानों पर आज बहुत भारी बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बौछार के साथ बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इस पर संबंधित जिलों के लिए एडवाइजरी जारी कर प्रशासन को आवश्यक सुरक्षा उपाय करने को कहा है। अधिक ऊंचाई वाले और पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा तेज बारिश से भूस्खलन और नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का खतरा जताया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments