Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के पांच जिलों में तेज बिछौरें पड़ने के आसार, आकाशीय बिजली...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तेज बिछौरें पड़ने के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

देहरादून। प्रदेश के पांच जिलों में कई स्थानों पर आज तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं यमुनोत्री घाटी में रात को हुई बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे ओजरी डबरकोट मलवा पत्थर आने से बंद हो गया है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों के कई स्थानों पर आज  बारिश की तेज बौछार पड़ सकती है।

इसके अलावा कुछ जगह बहुत भारी बारिश होने का भी अनुमान है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments