Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज करेंगे तीन सभाएं

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज करेंगे तीन सभाएं

देहरादून। सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत का सल्ट उपचुनाव के लिए प्रचार का कार्यक्रम तय हो गया है। हरीश रावत हेलीकाप्टर से सल्ट जाएंगे और कम से कम तीन जनसभाएं करेंगे।

निवास स्थान से सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे

पूर्व मुख्यमंत्री के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हरीश रावत आज गुरुवार को अपने निवास स्थान से सहस्त्रधारा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। वहां से हेलीकाप्टर से राजकीय इंटर कालेज देवायल सल्ट अल्मोड़ा जाएंगे।

दोपहर पूर्व वे पहली जनसभा पोखरी विधानसभा क्षेत्र में करेंगे। दोपहर बाद हरड़ा मौलिखाल में जनसभा करेंगे और इसके बाद छयाड़ी बगड़ स्याल्दे में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे देहरादून वापस लौट आएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments