Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हाथ फ्रैक्चर, चढ़ाया गया प्लास्टर;...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हाथ फ्रैक्चर, चढ़ाया गया प्लास्टर; मैच के दौरान लगी थी चोट

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। दरअसल, बीते रोज क्रिकेट मैच खेलने के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी। उन्होंने दून अस्पताल में अपना चेकअप करवाया। उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल, उन्हें प्लास्टर चढ़ाया गया है।

दरअसल, मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री एकादश और भाजयुमो एकादश के बीच मैत्री मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान सीएम धामी पिच पर गिर गए थे और उनके हाथ में चोट आ गई थी। हाथ में सूजन आने पर चिकित्सकों की सलाह के बाद वे दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय पहुंचे और एक्स-रे कराया। उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। उनको चिकित्सकों ने प्लास्टर चढ़ाया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments