Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड के मैदानी इलाकों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में तापमान में गिरावट आ सकती है। हालांकि, दून समेत अन्य शहरों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। 22 जनवरी के बाद प्रदेश में मौसम के करवट बदलने की संभावना है, जिससे पहाड़ों में बर्फबारी हो सकती है।

इन दिनों उत्तराखंड में मौसम सामान्य है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। देहरादून में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। हालांकि पहाड़ों में पाला और मैदानों में सुबह-शाम कोहरा दिक्कतें पैदा कर रहा है, लेकिन दिन में धूप राहत दे रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मैदानी इलाकों में अभी कड़ाके की ठंड बरकरार रह सकती है, जबकि पहाड़ों में भी दोपहर में सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं।

वहीं, डोईवाला और आस-पास के क्षेत्रों में धुंध-कोहरा छाया हुआ है। इसके चलते मुख्य हाइवे में वाहन चालक अपने वाहनों की लाइट जला कर गंतव्य स्थान को जा रहे हैं। धुंध और कोहरे के चलते मुख्य हाइवे पर वाहनों की संख्या भी कम नजर आ रही है।

कम बर्फबारी में भी औली पहुंच रहे पर्यटक 

कम बर्फबारी के बावजूद भी औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग की ओर स्कीइंग कोर्स शुरू कर दिए गए हैं। औली में चलाए जा रहे कोर्स में इस बार मुंबई, दिल्ली के 50 से अधिक लोग कोर्स के लिए पहुंच रहे हैं। औली में पर्यटन विभाग की ओर से हर वर्ष सैकड़ों लोगों को स्कीइंग का कोर्स कराया जाता है, जिसमें 14 दिन के कोर्स के लिए लोग औली पहुंचते हैं। 

इस बार कम बर्फबारी के बावजूद भी लोग यहां पर कोर्स के लिए पहुंच रहे हैं। आने वाले समय में अगर औली में अच्छी बर्फबारी होती है तो निरंतर इस तरीके के स्कीइंग कोर्स कराए जाएंगे। इसके अलावा औली में लगातार सैलानियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। स्की प्रशिक्षक किशोर डिमरी का कहना है कि औली में स्कीइंग कोर्स शुरू हो गए हैं। बताया कि 50 से अधिक प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण लेने के लिए यहां पहुंच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments