Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरउत्तराखंड के लोकप्रिय आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल पीएम मोदी की टीम में...

उत्तराखंड के लोकप्रिय आईएएस अधिकारी मंगेश घिल्डियाल पीएम मोदी की टीम में : पीएमओ में बने अन्दर सेक्रेटरी

  • 2012 बैच के आईएएस अफसर घिल्डियाल राज्य के लोकप्रिय नौकरशाहों में से हैं। रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी रहते हुए केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही। टिहरी के जिलाधिकारी के तौर पर कोरोनाकाल में प्रभावी भूमिका के लिए वह काफी चर्चित रहे हैं।

देहरादून : उत्तराखंड के लोकप्रिय आईएएस अधिकारी और टिहरी के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को चार साल के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में अंडर सेक्रेटरी के पद पर नई जिम्मेदारी मिली है। मंगेश घिल्डियाल जहाँ भी अपने अच्छे कामों तथा जनता से सीधे जुडाव के लिए जाने जाते रहे हैं।

वे जिस जिले में भी रहे लोगों ने उन्हें बहुत प्यार व सम्मान दिया। बागेश्वर से स्थानान्तरण के बाद तो उन्हें वही बनाये रखने के लिए लोग कई दिनों तक आन्दोलन करते रहे। उत्तराखंड के ये बढ़िया अफसर को पीएम मोदी ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

डीएम मंगेश ने उन्हें नया दायित्व मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में काम के लिए चुना गया है। मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।

केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के निदेशक जे श्रीनिवासन ने मुख्य सचिव ओम प्रकाश से उन्हें रिलीव करने को कहा है। घिल्डियाल को नई जिम्मेदारी तीन हफ्ते में संभालनी होगी।

बता दें कि 2012 बैच के आईएएस अफसर घिल्डियाल राज्य के लोकप्रिय नौकरशाहों में से हैं। रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी रहते हुए केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही। टिहरी के जिलाधिकारी के तौर पर कोरोनाकाल में प्रभावी भूमिका के लिए वह काफी चर्चित रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments