Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड को कोविड वैक्सीन की तीन लाख 45 हजार खुराक मिली, टीकाकरण...

उत्तराखंड को कोविड वैक्सीन की तीन लाख 45 हजार खुराक मिली, टीकाकरण पकड़ेगा रफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को कोविड वैक्सीन की 3.45 लाख खुराक और मिल गई हैं। वैक्सीन की नई खेप मिलने के बाद अब राज्य में टीकाकरण फिर रफ्तार पकड़ सकेगा। बता दें कि पिछले दो दिन से राज्य में कोविशील्ड की कमी होने लगी थी। इसके चलते प्रदेशभर में टीकाकरण प्रभावित होने लगा था। कई केंद्रों से पात्रों को बिना टीकाकरण वापस लौटना पड़ रहा था। शुक्रवार को भी कमोबेश यही स्थिति रही।

राज्य में 414 केंद्रों पर 30 हजार 500 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ है। अब तक 36 लाख 27 हजार 335 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। जबकि आठ लाख 46 हजार 743 का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 18 से 44 आयु वर्ग के भी 13 लाख 87 हजार 922 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक और 37 हजार 704 को दोनों खुराक लग चुकी हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डा सरोज नैथानी ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट से कोविशील्ड की 2.45 लाख खुराक प्राप्त हुई है। वहीं, एक लाख खुराक करनाल से सड़क मार्ग से आई हैं। एक दिन पहले भी कोवैक्सीन की 76 हजार खुराक जिलों को दी गई है। ऐसे में अब अगले कुछ दिन वृहद स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा।

दून को मिली 20 हजार खुराक, केंद्र बढ़ाए

देहरादून जनपद को भी वैक्सीन की बीस हजार अतिरिक्त खुराक मिल गई है। जिसके बाद टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब पहले की तरह ही तेज रफ्तार से टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को जिले में 18 हजार 660 व्यक्तियों को टीके की पहली और दूसरी खुराक लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए जिले में कुल 128 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 45 साल से अधिक के व्यक्तियों को 54 केंद्रों पर कोविशील्ड और 35 केंद्रों पर कोवैक्सीन की पहली व दूसरी, दोनों खुराक दी जाएंगी। जबकि 18-44 आयुवर्ग में 21 केंद्रों पर कोविशील्ड और 17 केंद्रों पर कोवैक्सीन की पहली खुराक दी जाएगी, जबकि एक केंद्र पर कोवैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments