Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में आठ सदस्य नामित

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में आठ सदस्य नामित

देहरादून। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के संबंध में उठ रही पुनर्विचार की मांग के बीच शासन ने बोर्ड में आठ सदस्य नामित किए हैं। इनमें तीन उद्योगपति और पांच तीर्थ पुरोहित शामिल हैं। सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। हिंदू धार्मिक मामलों में विशेष रुचि रखने वाले दानदाता की श्रेणी में उद्योगपति अनंत अंबानी, सज्जन जिंदल व महेंद्र शर्मा को बोर्ड में सदस्य बनाया गया है। इसके साथ ही बोर्ड में पुजारियों व वंशानुगत पुजारियों को प्रतिनिधित्व देने के लिए जिन पांच तीर्थ पुरोहितों को बोर्ड में बतौर सदस्य शामिल किया गया है, उनमें श्रीनिवास पोस्ती, जयप्रकाश उनियाल, कृपाराम सेमवाल, गोविंद सिंह पंवार व आशुतोष डिमरी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments