Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधउत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता शराब पिलाने वाले होटल संचालकों के...

उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता शराब पिलाने वाले होटल संचालकों के विरुद्ध 7 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड में पुलिस ने नशे के खिलाफ कमर कस रखी है। वहीं नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब, चरस, गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में थाना एवं चौकी क्षेत्र में अलग-अलग टीमें गठित की गई। जिसमें…

शराब तस्करों के ठिकानों पर दबिश, अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश, शराब पिलाने वाले होटल ढाबों की चेकिंग की गयी ।

उक्त अभियान के अनुपालन में बुधवार की रात्रि में पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न होटल रेस्टोरेंट में दबिश दी गई तथा अवैध रूप से होटल रेस्टोरेंट में शराब पिलाने वाले कुल 6 रेस्टोरेंट संचालकों को तथा एक अन्य अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना रायपुर पर अलग-अलग कुल 7 अभियोग धारा 60 /68 आबकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत किए गए हैं।

नाम पता अभियुक्तगण

सोवर्धन पुत्र स्वर्गीय गुंडरिया निवासी नंबर 16 मकान नंबर 16 बंजारावाला थाना पटेल नगर टॉप इन टाउन रेस्टोरेंट रिंग रोड

कुंदन भट्ट पुत्र महावीर प्रसाद नियर शिव मंदिर नथुआवाला थाना रायपुर देहरादून उम्र 45 वर्ष एमएस फैमिली रेस्टोरेंट संचालक रिंग रोड

सुरेंद्र पुत्र बालम सिंह निवासी करदी थाना लम्बगांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी रायपुर बाजार थाना रायपुर देहरादून नेगी रेस्टोरेंट संचालक रायपुर बाजार

अजय सिंह पुत्र सुखा सिंह निवासी ग्राम मरोड़ा पुल थाना चंबा टिहरी गढ़वाल हाल निवासी स्पोर्ट्स कॉलेज थाना रायपुर देहरादून आयुष रेस्टोरेंट संचालक नियर स्पोर्ट्स कॉलेज

आकाश कुमार पुत्र अजय निवासी दुर्गा मंदिर के पास नालापानी चौक थाना रायपुर होटल रेड एवन संचालक

रवि साहनी पुत्र रूपलाल साहनी निवासी रायपुर रोड चुना भट्टी थाना रायपुर देहरादून उम्र 37 वर्ष (ठेली संचालक नियर वाइन शॉप चुना भट्टा)

विजेंद्र मनवाल पुत्र श्री नारायण सिंह मनवाल उम्र 48 वर्ष पता नथुआवाला बाला वाला रायपुर 80 पव्वे देसी जाफरान के बरामद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments