Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक शुरू, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह...

उत्तराखंड भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक शुरू, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह नदारद; सियासी गलियारों में फिर हलचल

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी चयन को दावेदारों के पैनल पर चर्चा की जा रही है। इसमें केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत व विजय बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भंडारी व सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व धन सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल आदि मौजूद हैं। 

कोर ग्रुप की बैठक से हरक सिंह रावत नदारद 

भाजपा के प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत गैरमौजूद हैं। इसको लेकर सियासी गलियारों में हरक सिंह को लेकर फिर से चर्चाएं होने लगी है। इसे हरक की नाराजगी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। संपर्क करने पर हरक ने कहा कि उन्हें कोर ग्रुप की बैठक की सूचना देर से मिली। इस वजह से वह बैठक में नहीं पहुंच पाए।

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा मंथन में जुट गई है। विधानसभा की 27 सीटें ऐसी हैं, जिनमें प्रत्याशियों के टिकट लगभग तय हैं और पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड से उनके नाम का केवल औपचारिक एलान होना बाकी है। रविवार को पार्टी की ओर से सभी दावेदारों के पैनल की सूची दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौंपी जाएगी। माना जा रहा कि भाजपा दो चरणों में प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। पहली नामांकन प्रक्रिया शुरू होने, यानी 21 जनवरी से पहले और दूसरी सूची 25 जनवरी तक जारी की जा सकती है।

प्रत्याशियों के चयन के मद्देनजर पैनल तैयार करने के लिए प्रदेश भाजपा ने हाल में ही पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों को सभी विधानसभा क्षेत्रों में भेजा था। बताया जा रहा कि सभी सीटों के लिए 160 से ज्यादा नाम सामने आए हैं। कुछ सीटें ऐसी भी हैं, जिनके पैनल में एक-एक ही नाम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments