Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरउत्तराखंड : मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए जरुरी फैसले; कोविड 19...

उत्तराखंड : मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए जरुरी फैसले; कोविड 19 से लड़ाई में होंगे सहायक

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आज प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सरकार के शासकीय प्रवक्ता मंत्री मदन कौशिक ने फैसलों की जानकारी दी तथा बताया कि-

  • कोविड 19 से कोरोना वारियर्स में रोगप्रतिरोधक क्षमता वृद्धि के लिये 2 करोड़ 48 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। होम्योपैथी में आर्सेनिक अल्बम 30 और आयुर्वेद के गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, काढ़ा जैसी दवाओं के क्रय में धनराशि व्यय होगी।
  • राज्य में टेली मेडिसिन और दून हास्पिटल में ई हॉस्पिटल खोलने की मंजूरी। आज माननीय मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया।
  • 30 अप्रैल से श्रीनगर मेडिकल कालेज में कोविड जांच की मंजूरी। अल्मोड़ा और हरिद्वार में भी जांच के लिये प्रस्ताव भेजा जाएगा।
  • सामान्य जांच के लिये कंटेनर ओपीडी  की फ्री सुविधा दी जाएगी।
  • रजिस्ट्री ऑफिस से सम्बंधित शुल्क भुकतान में  ई पेमेंट , मोबाइल इत्यादि से भुकतान करने की सुविधा दी गई।
  • खरीफ फसल, बीज में मिलने वाली सब्सिडी के अलावा 25% अतिरिक्त सब्सिडी कृषकों को दी जाएगी।
  • त्यूणी पलासू  और आराकोट त्यूणी पलासू परियोजना को जल विद्युत परियोजना निगम लिमिटेड के माध्यम से बनाने की मंजूरी दी गई।
  • रुद्रपुर, हरिद्वार और पिथोड़ागढ़ मेडिकल कालेज में 5-5 पदों स्वीकृति दी गई।
  • अधीनस्थ सेवा आयोग में ऑन लाइन परीक्षा में फर्म चयन का अधिकार माननीय मुख्यमंत्री को दिया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments