Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम सामान्य रहने के आसार

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम सामान्य रहने के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे अधिकतम पारा भी सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक अधिक चल रहा है। अब सुबह के समय मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है। जबकि, सुबह के वक्त मैदानों में धुंध और हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, चमोली में बदरीनाथ हाईवे सुचारु है और यात्रा जारी है।

उत्‍तरकाशी में दस दिन बाद यमुनोत्री यात्रा फिर शुरू

वैकल्पिक पैदल मार्ग तैयार होने के बाद यमुनोत्री धाम यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। गुरुवार को 150 यात्री यमुनोत्री धाम में दर्शन किए। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि बुधवार को मार्ग पर मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया था।

धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी से डेढ़ किलोमीटर दूर ऋषिगंगा नदी के किनारे भूस्खलन जोन सक्रिय है। पिछले माह 12 सितंबर को जबरदस्त भूस्खलन से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। तब प्रशासन ने एक सप्ताह के लिए यात्रा पर रोक लगाई थी। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग तैयार कर यात्रा बहाल की गई। इसके बाद चार अक्टूबर को एक बार फिर पहाड़ से मलबा गिरना शुरू हो गया। इससे वैल्पिक मार्ग को भी नुकसान पहुंचा। छह अक्टूबर को प्रशासन ने एक बार फिर यात्रा पर रोक लगा दी थी। जिलाधिकारी के अनुसार बुधवार को मार्ग तैयार होने के बाद लोक निर्माण विभाग, राजस्व, पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मार्ग का निरीक्षण किया। बड़कोट के उपजिलाधिकारी चतर ङ्क्षसह चैहान की रिपोर्ट मिलने के बाद गुरुवार से यात्रा संचालन के आदेश जारी कर दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments