Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में अबतक एक हजार से अधिक संक्रमित मरीज इलाज के बाद...

उत्तराखंड में अबतक एक हजार से अधिक संक्रमित मरीज इलाज के बाद लौटे घर

देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ने के साथ ही महामारी को मात देने वाले मरीजों की तादाद बढ़ गई है। एक हजार से अधिक संक्रमित मरीज इलाज के बाद घर लौट चुके हैं। रिकवरी और डबलिंग रेट में सुधार से प्रदेश को थोड़ी राहत मिली है।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार दोपहर 2 बजे तक प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1759 हो गई है। वहीं, 1023 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी रेट 58.16 प्रतिशत और डबलिंग रेट 17 दिन हो गया है। रिकवरी दर में अल्मोड़ा प्रदेश का पहला जिला है।

यहां कुल 74 संक्रमित मरीजों में 71 ठीक हो गए हैं। मात्र दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी का कहना है कि अगले 15-20 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश की रिकवरी रेट और डबलिंग रेट में सुधार हो रहा है। एक्टिव केस लगभग स्थिरता की ओर जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments