Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज आए कोरोना के 22 नए मामले, सक्रिय मामले भी...

उत्तराखंड में आज आए कोरोना के 22 नए मामले, सक्रिय मामले भी तीन सौ के नीचे आए

देहरादून: प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 22 नए मामले मिले हैं। जबकि 41 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। संक्रमण दर 0.43 प्रतिशत रही है।

लैब से 5161 सैंपल की जांच रिपोर्ट हुई प्राप्त

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 5161 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 5139 सैंपल की रिपोर्ट की निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक नौ लोग संक्रमित मिले हैं।

सात जिलों में नहीं मिला कोई नया संक्रमित

इसके अलावा हरिद्वार में आठ, अल्मोड़ा में दो, नैनीताल, पौड़ी व ऊधमसिंह नगर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 4777 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।

सक्रिय मामलों की है संख्या 297

प्रदेश में इस साल कोरोना के 91991 मामले आए हैं। इनमें 88212 (95.89 प्रतिशत) लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 297 है। देहरादून में सबसे अधिक 78 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल 272 मरीजों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments