Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज आए 37 नए कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 3161

उत्तराखंड में आज आए 37 नए कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 3161

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को 37 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3161 पार पहुंच गई है। आज 62 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा 20 (एक प्राईवेट लैब से ) मामले सामने आए हैं। वहीं, अल्मोड़ा में तीन, देहरादून में चार (दो प्राईवेट लैब से ), हरिद्वार में पांच, नैनीताल में चार और पौड़ी में एक संक्रमित मरीज सामने आया है।

बता दें कि अब तक प्रदेश में 2586 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 505 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 42 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments