Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज आए 75 कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 1637

उत्तराखंड में आज आए 75 कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 1637

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में 75 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य डॉ. युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1637 हो गई है। इसमें से 837 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 778 एक्टिव केस हैं।

आज आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, टिहरी जनपद में 30, देहरादून में 16, चमोली में तीन, हरिद्वार में 15, पौड़ी में एक, रुद्रप्रयाग में छह, ऊधमसिंह नगर में तीन केस सामने आए हैं। वहीं, एक प्राईवेट लैब से आई जांच रिपोर्ट में भी संक्रमित केस सामने आया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments