Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 455 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 455 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामले और मरीजों की मौत थम नहीं रही है। बीते 24 घंटे में 455 नए संक्रमित मिले और नौ मरीजों की मौत हुई है। ठीक होने वालों की तुलना में संक्रमित मामले ज्यादा मिलने से सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पांच हजार पार हो गया है। कुल संक्रमितों की संख्या 74795 हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को 12510 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 455 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 185 कोरोना मरीज मिले हैं। नैनीताल में 57, पिथौरागढ़ में 49, ऊधमसिंह नगर में 24, अल्मोड़ा में 24, हरिद्वार में 23, पौड़ी में 19, चमोली में 17, टिहरी में 14, बागेश्वर में 13, चंपावत में 11, उत्तरकाशी में 11, रुद्रप्रयाग जिले में आठ संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में आज नौ मरीजों की मौत हुई है। इसमें महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में चार, एम्स ऋषिकेश में एक, जिला अस्पताल चमोली में एक, जिला अस्पताल टिहरी में एक, मैक्स हॉस्पिटल में एक, नीलकंठ हॉस्पिटल नैनीताल में एक मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1231 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 352 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिला कर 67827 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments