Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 436 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 436 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 436 नए संक्रमित मिले हैं और 11 मरीजों की मौत हुई। देहरादून व नैनीताल जिले में रोजाना सबसे ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 88376 हो गई है। वहीं, 5331 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को 13772 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 143 और नैनीताल में 103 संक्रमित मिले। हरिद्वार में 61, ऊधमसिंह नगर में 12, पिथौरागढ़ में 31, रुद्रप्रयाग में दो, अल्मोड़ा में 38, चमोली में दो, पौड़ी में 17, टिहरी में सात, चंपावत में 12, उत्तरकाशी में आठ संक्रमित मिले हैं। बागेश्वर जिले में गुरुवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला।

प्रदेश में अब तक 1458 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, गुरुवार को 579 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 80467 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments