Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 658 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 658 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को 658 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से सबसे अधिक मामले 179 मामले देहरादून से हैं। इसके अलावा 161 हरिद्वार, 90 ऊधमसिंह नगर, 64 टिहरी गढ़वाल, 54 अल्मोड़ा,  45 नैनीताल, 19 उत्तरकाशी, 16 बागेश्वर, 11 पिथौरागढ़, छह-छह चंपावत और पौड़ी गढ़वाल, पांच चमोली, दो रुद्रप्रयाग में सामने आए हैं। वहीं, 400 मरीज पूरी तरह ठीक हुए हैं, जबकि 11 की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 18571 हो गया है। इनमें से 12524 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 5735 मामले एक्टिव हैं, जबकि 250 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 62 राज्य से बाहर जा चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments