Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 658 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 658 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 658 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक 248 मामले देहरादून में सामने आए हैं। इसके अलावा 112 नैनीताल, 82 हरिद्वार, 56 ऊधमसिंहनगर, 33 टिहरी गढ़वाल, 24-24 अल्मोड़ा और उत्तरकाशी, 23 चंपावत, 16 पिथौरागढ़, 14 बागेश्वर, 11 रुद्रप्रयाग, नौ पौड़ी गढ़वाल, छह चमोली में सामने आए हैं। वहीं, 427 ठीक हुए हैं, जबकि 12 की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 26094 पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 17473 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 8184 केस एक्टिव हैं, जबकि 360 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 77 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं।

सचिवालय में कार्मिक सेक्शन एक और दो सील 

सचिवालय में सेकंड फ्लोर पर कार्मिक सेक्शन एक और दो को सील कर दिया गया है। अनु सचिव पीसी तिवारी का कमरा भी सील किया गया। बता दें कि सचिव कार्मिक और अनुभाग अदिकारी सचिवालय के डॉ. विमलेश जोशी से मिले थे। आज उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments