Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 210 कोरोना संक्रमित केस

उत्तराखंड में आज सामने आए 210 कोरोना संक्रमित केस

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 210 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब संक्रमित मरीजों की संख्या 4827 पहुंच गई है।  अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि आज 85 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। लेकिन अभी भी 1459 एक्टिव केस हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज देहरादून में सबसे ज्यादा 65 (22 प्राइवेट लैब) मामले सामने आए हैं। वहीं, हरिद्वार में 52 (07प्राइवेट लैब) , नैनीताल में 15, ऊधमसिंह नगर में 34, उत्तरकाशी में 16, अल्मोड़ा में पांच, चंपावत में दो और टिहरी में 21(11 प्राइवेट लैब) संक्रमित मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। 

बता दें कि अब तक प्रदेश में अब तक 55 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 3297 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 67.99 फीसदी है और डबलिंग रेट 20.21 दिन है।

मुंबई से पहुंची महिला निकली कोरोना पॉजिटिव
देवप्रयाग के एक धर्मशाला में पति और दो बच्चों के साथ क्वारंटीन की गई लौटी महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद महिला को नई टिहरी आइसोलेशन वॉर्ड में भेजा गया है। 

तहसीलदार एसएस कठैत ने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र की एक महिला मुंबई से पति और दो बच्चों के साथ ऋषिकेश पहुंची। जहां पर उनके जांच सैंपल लिए गए। मंगलवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड नई टिहरी भेजा गया है।

जबकि महिला के पति और बच्चों के दोबारा कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।  दूसरी ओर कीर्तिनगर क्षेत्र की पॉजिटिव महिला के पति और बच्ची की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments