Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 264 नए कोरोना संक्रमित मामले, संख्या पहुंची...

उत्तराखंड में आज सामने आए 264 नए कोरोना संक्रमित मामले, संख्या पहुंची 7447

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को 264 नए मामले सामने आए। जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 7447 हो गई है। जिसमें से 2996 वर्तमान में सक्रिय हैं। शनिवार को 162 मरीज ठीक हुए हैं।

शनिवार को पौड़ी, अल्मोड़ा व चंपावत में चार, बागेश्वर में 31, देहरादून में 27, हरिद्वार में 42, नैनीताल में 95, पिथौरागढ़ में सात, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में दो, ऊधमसिंहनगर में तीस और उत्तरकाशी में 17 नए मामले सामने आए हैं।

तीन कोरोना संक्रमितों की मौत

वहीं राज्य में शनिवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। एक मृतक की उम्र 42 साल है, जो एम्स ऋषिकेश में भर्ती था। दूसरा मृतक 42 साल मेडिकल कॉलेज देहरादून में भर्ती था और तीसरा मृतक 49 साल सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती था। इसके साथ ही अब तक प्रदेश में कुल 83 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments