Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 1391 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 1391 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। मंगलवार को प्रदेश में 1391 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, अब संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हजार पार पहुंच गई है।  प्रदेश  में अभी भी 10739 एक्टिव मरीज हैं और 23085 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

बता दें कि प्रदेश में अनलॉक-4 से कोविड सैंपलों की जांच बढ़ गई है। बीते 13 दिन में 1.30 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की गई। जिसमें 12090 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। एक से 13 सितंबर तक किए गए सैंपल टेस्ट के आधार पर संक्रमण की दर 9.28 प्रतिशत रही है। जो अब तक की सर्वाधिक दर है।

प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सैंपलिंग बढ़ा कर प्रतिदिन 10 हजार करने लक्ष्य रखा था। एक सितंबर से अनलॉक-4 शुरू हो गया है। पिछले 13 दिनों में 1.30 लाख से अधिक सैंपलों की जांच की गई। जांच के साथ संक्रमण दर भी तेजी से बढ़ी है। वहीं, 1.18 लाख से अधिक लोगों के सैंपल नेगेटिव मिले हैं। हालांकि प्रदेश में 22 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विधायक कर्णवाल से जुड़े छह और लोग संक्रमित
रुड़क में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के तीन रिश्तेदारों समेत उनसे जुडे़ छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले विधायक समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

पिछले दिनों झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, उनकी पत्नी वैजयंती माला, सहायक, शुभम, भतीजी और ड्राइवर समेत पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल देहरादून शिफ्ट हो गए थे जबकि बाकी लोग यहीं इलाज कर रहे हैं।

वहीं, सोमवार को विधायक के साले, उनकी पत्नी, गनर, रसोइया और भतीजी समेत छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद सभी ने खुद आइसोलेट कर लिया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments