Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 272 कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 5700...

उत्तराखंड में आज सामने आए 272 कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 5700 पार

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में  272 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 5700 पार पहुंच गया है। वहीं, आज 42 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। लेकिन अभी भी 2176 एक्टिव केस हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 90 (दो प्राइवेट लैब) मामले ऊधमसिंह नगर में सामने आए हैं। वहीं, नैनीताल में 77, अल्मोड़ा में 31, चंपावत में 11, देहरादून में 30, हरिद्वार में 29, पिथौरागढ़ में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक-एक मामला सामने आया है। 

बता दें कि प्रदेश में अब तक 62 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 3441 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की रिकवरी दर 60.19 हो गई है। वहीं, डबलिंग दर 19.92 दिन रह गई है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments